क्या है स्ट्रेस फ्रैक्चर? जिसने थाम दी है जसप्रीत बुमराह की रफ्तार
जसप्रीत बुमराह को इस समय भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा. फिलहाल वह स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं. बुमराह की चोट को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. हालांकि वह पहले ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो स्ट्रेस फ्रैक्चर का शिकार हुए हों. ये वो बला है जिसने कई मशहूर तेज गेंदबाजों का करिअर प्रभावित किया है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज डेनिस लिली को याद कीजिए. शुरू में उन्होंने भयंकर पीठ दर्द के साथ क्रिकेट खेला. विंडीज के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रूडी वेबस्टर, जो कि रेडियोलॉजिस्ट भी थे, ने लिली का स्कैन किया. तब पता चला कि लिली के लोअर बैक की दो वर्टेब्रे में तीन क्रैक्स हैं. इसके बाद, लिली को लगातार मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहना पड़ा. क्या है स्ट्रेस फ्रैक्चर? हड्डियां जिंदा टिश्यू होती हैं, अगर उनपर अत्यधिक दबाव डाला जाए तो उन्हें नुकसान हो सकता है. ज्वलनशील कोशिकाओं का बढ़ना और हड्डियों में सूजन को बोन स्ट्रेस इंजरी या स्ट्रेस रिएक्शन कहते हैं. इसका पता MRI स्कैन में चल जाता है. लेकिन अगर ध्यान ना दिया जाए तो हड्डी की बाहर...